नई दिल्ली । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है और इस तरह की खबर पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन है। श्री गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की सरकार की योजना नहीं है और इस तरह की बेबुनियाद और सनसनी खेज खबरें स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है।

उन्होंने कहा, कुछ मीडिया घरानों में दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी पैदा करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version