रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की नियुक्ति की गई है। बाल कुमार पटेल की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार की सहमति से की गई है। श्री पटेल की नियुक्ति पर महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पूर्व सांसद बाल कुमार की नियुक्ति पर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा ने उत्तरप्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाल कुमार पटेल को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, लता चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर चंद्रकला चंद्राकर, द्रौपति चंद्राकर, रमा चंद्राकर, मीणा बिहारी, मीणा गिरजा चंद्राकर, मीणा वर्मा, कुसुमा वर्मा, कुसुम चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, लता धनंजय, पूर्वा चंद्राकर, डॉ. वीणा चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, बीटीआई लता, रीता, मोतिम, हुलसी, दामिनी रेवती उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने दी बधाई, कहा-आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

