छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, वे और उनकी सरकार विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। 14 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से पहले शुक्रवार को साय कैबिनेट की बैठक होगी। इसको लेकर स्वयं सीएम साय ने जानकारी दी है। वहीं इस बार मानसून सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं, सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं।

सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को गुरुपूर्णिमा पर्व की बधाई प्रेषित की। वहीं सीएम साय ने अपने राजनितिक सफ़र को याद करते हुए कहा कि, जनता ने उन्हें रायगढ़ से सांसद चुना था तब वे हर साल रायगढ़ आते थे। इस दौरान मानसून सत्र को लेकर जानकारी दी है। सीएम साय ने कहा- मानसून सत्र के पहले शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी।

मानसून सत्र में हंगामे के आसार

इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार हैं। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। समय कम होने की वजह से सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी अंतिम रणनीति विधायक दल की बैठक में बनेगी। विधानसभा में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।

विधायकों ने लगाए 996 सवाल

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। चूंकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। इसमें किसानों को खाद बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, युक्तियुक्त करण, कानून व्यवस्था, पेड़ की कटाई, अवैध रेत और अवैध शराब सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवाल लगे हैं। इसके साथ भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है। ऐसे में सदन के अंदर गहमागहमी देखने को मिलेगी।

सत्र के दौरान पेश होंगे विधेयक

मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई विधेयक पेश कर सकती है। राजस्व, आवास एवं पर्यावरण विभाग के विधेयक आने की संभावना है। वहीं राज्य सरकार द्वारा अन्य विषयों पर भी विधेयक लाया जा सकता है। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी ला सकती है।

विपक्ष के तेवर आक्रामक रहेंगे

विपक्ष सत्र के दौरान आक्रामक तेवर दिखाएगा। सरकार के कामकाज को लेकर कई सवालों के अलावा चर्चा के दौरान विभागों में चल रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाएगा। संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद सदन में सरकार को घेरने विपक्ष तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तय होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version