रायपुर । प्रदेश में पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा गर्माया हुआ है, ऐसे में राजधानी रायपुर के एक सोसाइटी में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। दरअसल, राजधानी रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स कॉलोनी में लगे पेड़ों की पेड़ों की टहनियों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है। छांव देने वाले पेड़ों को सोसायटी के निर्वाचित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों के द्वारा काटा जा रहा है। जिसका विरोध अब शुरू हो चुका है। एक ओर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 जुलाई को पुरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सिटी ऑफ ड्रीम्स कालोनी रायपुर में सोसायटी के निर्वाचित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी पेड़ों की पेड़ों की टहनियों की अंधाधुंध कटाई करवा रहे हैं।

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स कॉलोनी में लगे पेड़ों की टहनियों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जिसमे उन्होंने इस मामले में कटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने कहा : एक पेड़ को बचाने में हमे बहुत समय लगता है, जबकि काटने वाले दो मिनट में पेड़ को काट देते हैं, ऐसे लोगों पर राज्य सरकार द्वारा उचित कार्यवाही की जानी चाहिए ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version