नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। ये मेगा बजट प्रोजेक्ट दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे।

सलमान खान बनने वाले थे प्रभु श्रीराम
वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी सुपरस्टार सलमान खान एक फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा चुके हैं। दरअसल 1994 में सलमान खान भी श्रीराम के अवतार में नजर आने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

1994 में शुरू हुई थी फिल्म ‘राम’ की शूटिंग -सलमान खान के उस फिल्म की 40 फीसदी शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी लेकिन वो प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। साल 1994 में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम ‘राम’ रखा गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version