रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा है कि श्री मरकाम ने जनजातीय समाज में जागरूकता फैलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम का निधन, राज्यपाल ने गहरा दुख व्यक्त किया
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
