गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) ने कोरोना वायरस महामारी के बीच हुई एक नीलामी में चाय पत्ती की विशेष किस्म मनोहारी गोल्ड की बिक्री 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की है। केंद्र के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह रिकॉर्ड दर इस साल मिली अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। उन्होंने कहा कि एक साल के अंतराल के बाद जीटीएसी को मनोहारी गोल्ड चाय पत्ती 75 हजार रुपये किलो बेचने का अवसर मिला। गुवाहाटी चाय नीलामी खरीदार संगठन के सचिव दिनेश बिहानी ने बताया कि यह बिक्री कंटेपररी ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड ने की और इसे गुवाहाटी स्थित चाय कारोबारी विष्णु टी कंपनी ने खरीदा। विष्णु टी कंपनी अपनी डिजिटल ई-वाणिज्य वेबसाइट नाइनएएमटी डॉट कॉम के माध्यम से इस चाय पत्ती दुनिया भर में बिक्री करेगी। बिहानी ने कहा, जब पूरी दुनिया महामारी से प्रभावित है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। मनोहारी टी एस्टेट ने सितंबर महीने में इस विशेष किस्म के उत्पादन के लिये कड़ी मेहनत की है और उसे बिक्री के लिये जीटीएसी के पास भेजा।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
