रायपुर। इस वक्त की सबसे बड़ी राजधानी रायपुर से सामने आ रही है जहां पुरानी बस्ती थाने के अंतर्गत बुढ़ापारा तालाब के पास एक बंद बोरी के भीतर एक व्यक्ति की लाश मिली है। गुरुवार शाम मिली इस खबर के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि राजधानी के बूढ़ातालाब में गुरुवार शाम बोरी में बंधी लाश मिली है। व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर बोरी में डालकर फेका गया है। आस-पास के लोगों को बदबू आने पर शक हुआ और उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। बोरी को खोलने पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश के हाथ-पैर बंधे हुए थे। लाश की बात पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पु्लिस मामले की जांच में जुटी है।
राजधानी रायपुर में बंद बोरी के भीतर हाथ-पैर बंधे व्यक्ति की मिली लाश
Previous Articleछत्तीसगढ़ी कलेवा के गढ़ “गढ़कलेवा”
Next Article राजधानी के टाटीबंध में लाखों का लकड़ी जब्त
