रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस ने दीपावली पूर्व 25 हजार रुपये बोनस-अनुग्रह राशि प्रदान किये जाने की मांग की है। संगठन के प्रांताध्यक्ष एसएन पटेल ने इस आशय का ज्ञापन पावर होल्डिंग कंपनी की प्रबंध निदेशक उज्जवला बघेल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित किया गया है। इसके साथ ही पावर कंपनी के अध्यक्ष एवं समस्त प्रबंध निदेशकों को भी प्रतिलिपि प्रेषित किया गया है। प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों को विगत वर्ष रुपए 7 हजार बोनस अनुग्रह राशि प्रदान की गई थी जो काफी निराशाजनक के साथ होने के कारण कर्मचारियों-अधिकारियों में खुशी के बजाय मायूसी छा गई थी। कारण कि ऐसे अनेक विभाग है जो अपने कर्मचारियों अधिकारियों को बोनस अनुग्रह राशि प्रदान करते है जैसे एनटीपीसी, बालको, रेलवे, बीएसपी आदि, लेकिन कोई भी इतना कम बोनस अनुग्रह राशि नहीं देता है। कुछ विभाग तो एक माह का वेतन व कुछ विभाग 50 से 60 हजार रुपये तक भी बोनस अनुग्रह राशि के रूप में अपने कर्मचारियों अधिकारियों को प्रदान करते है। ऐसी स्थिति में पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों को भी सम्मानजनक राशि बोनस अनुग्रह राशि के रूप में मिलनी चाहिये। ज्ञापन पत्र में संघ ने अनुरोध किया है कि इस वर्ष दीपावली से पूर्व नियमानुसार वेतन का 8.33 प्रतिशत या रूपए 25 हजार बोनस अुनग्रह राशि प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कराने का कष्ट करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version