महाराष्ट्र पुलिस ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। महाराष्ट्र के धुले के शिरपुर तालुका में नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री में धड़ल्ले से नकली नोट छापे जा रहे थे, जहां बड़ी संख्या में पुलिस ने नकलों नोटों को जब्त किया है। धुले पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में एक फैक्ट्री की आड़ में अलग-अलग भारतीय नोटों की नकली कॉपी बनाकर मार्केट में उतारने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने इस जगह पर जब छापेमारी की थी, तो बड़ी संख्या में नोटों की गाड्डियां बरामद हुई। जिस वक्त रेड की जा रही थी, उस दौरान 2 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए। हालांकि 2 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को भारी मात्रा में जले हुए नोटों के अवशेष भी मिले है। धुले पुलिस ने इस फैक्ट्री में छापेमारी कर मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर, कैश व आदि सामाग्री बरामद की है। इस नकली नोट कंपनी पर कार्रवाई से धुले जिले में खलबली मच गई है।
