महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे डोम्बिवली में कल एक बड़ा हादसा टल गया। डोम्बिवली के कोपर इलाके में 29 अक्तूबर यानी गुरुवार सुबह एक दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। उस वक्त इमारत में करीब 75 लोग मौजूद थे। अच्छी बात यह है कि एक युवा की वजह से सभी 75 लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं। दरअसल, 18 वर्षीय कुणाल देर रात जागकर मोबाइल पर वेब साीरीज देख रहा था। कुणाल ने बताया कि वेब सीरीज देखने के दौरान मैंने रसोई का हिस्सा गिरते देखा। इसके बाद सभी को शोर मचाकर इमारत के गिरने की जानकारी दी। इसके चलते सभी लोग समय रहते सुरक्षित इमारत से बाहर निकलने में कामयाब हुए।
