अवधपुरी – रायपुर भाटागांव अवधपुरी महिला ग्रुप का सावन उत्सव दिनांक 3 अगस्त 2025 को स्थान शिवम अकादमी स्कूल में दोपहर 1:00 बजे आयोजित हुई।।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक खूब मनोरंजन किया सभी मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया सावन उत्सव में बहुत से प्रतियोगिता रखे गए जैसे हरित सिंगर, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी, बैलून, रैंप वॉक, डांस एवं गायन ।। महिला समिति की राधिका मढरिया ने बताया कि सावन उत्सव कार्यक्रम में निर्णायक के मंच मे श्रीमती मनोरमा दुबे, श्रीमती चमेली ठाकुर, श्रीमती सीमा गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता में शामिल लोगों का कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी साहू द्वारा किया गया।।
हरित सिंगर ब्यूटी क्वीन की प्रथम स्थान प्राप्त की श्रीमती ज्योति दुबे, दूसरे स्थान पर रही श्रीमती राधा साहू, तीसरे स्थान पर रही श्रीमती राधिका मढ़रिया।। कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया ।।
कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोरमा दुबे, सचिव चमेली ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।। सावन हरित सिंगर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती पूजा सिंह चौहान, श्रीमती राधिका मढ़रिया, श्रीमती अनीता पांडे, श्रीमती प्रीति तिवारी एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।।। कार्यक्रम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन समापन राधिका मढरिया द्वारा किया गया है ।।।
अवधपुरी भाटागांव रायपुर महिलाओं द्वारा सावन उत्सव हरित सिंगार मनाया गया
Previous Articleसड़क दुर्घटना में MBBS छात्र की मौत
Next Article अवैध मछली परिवहन पर मछली पालन विभाग की बड़ी कार्रवाई

