पुणे:

महाराष्‍ट्र के पुणे जिले में धड़क फिल्म की याद दिलाने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर कुछ लोगों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले जोड़े पर हमला कर दिया. इस दौरान युवक की जमकर पिटाई की गई और युवती की अपहरण कर लिया गया. अब इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें लड़की की मां और भाई सहित अन्‍य लोग शामिल हैं. साथ ही अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है. 

यह घटना पुणे जिले के खेड़ तालुका के खरपुड़ी गांव की है. विश्वनाथ गोसावी और उनकी पत्नी प्राजक्ता गोसावी ने हाल ही में भागकर शादी कर ली थी. दोनों ही प्रेम विवाह के बाद खरपुड़ी में साथ रह रहे थे. हालांकि उनकी इस शादी से परिवार के ही कुछ लोग बेहद नाराज थे.  

विश्‍वनाथ की पिटाई, प्राजक्‍ता का अपहरण

रविवार की शाम को प्राजक्‍ता के परिवार वाले खरपुड़ी गांव पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने विश्वनाथ गोसावी की जमकर पिटाई की और इसके बाद प्राजक्ता का अपहरण कर अपने साथ ले गए.  

इस मामले में खेड़ पुलिस स्टेशन में प्राजक्ता के भाई, मां और अन्य सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. 

प्राजक्‍ता का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राजक्ता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और इलाके में इस घटना की काफी चर्चा है. 

अंतरजातीय विवाह के कारण यह मुद्दा और अधिक संवेदनशील हो गया है.  यही कारण है कि फिलहाल खारपुड़ी इलाके में पुलिस ने अतिरिक्‍त सुरक्षा तैनात कर दी है. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “घटना की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच जारी है और संबंधित आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version