भिलाई । बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. इनमें से एक युवक की बाइक की टक्कर से तो दूसरे की कार से हुई टक्कर में मौत हो गई, पहली सड़क दुर्घटना सोमवार रात स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के इंदु आईटी स्कूल के पास कुरुद रोड पर हुई. सीसीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र सहान अली और उत्तम पांडेय स्कूटी से कुरुद से अवंतीबाई चौक की ओर आ रहे थे.
रात करीब 9.30 बजे चौक की ओर से बाइक सवार कुरुद निवासी रोहित बघेल और वासु ठाकुर तेज रफ्तार में आ रहे थे. इंदू आईटी के पास सामने से आ रही स्कूटी को सीधे टक्कर मार दी. भीषण हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. चारों को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तालपुरी कॉलोनी निवासी सद्दान अली (24 वर्ष) की मौत हो गई. स्कूटी पर उसके पीछे बैठा अंबिकापुर निवासी उत्तम पांडेय की हालत ज्यादा खराब होने से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. वहीं बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज चल रहा है.

दूसरा हादसा जामुल थाना क्षेत्र की है. देर शाम बाइक सवार दो युवकों को एमपीईबी चौक के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी. बाइक चला रहे जामुल निवासी करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसका साथी भी चोटिल हो गया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version