लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते लव जिहाद के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके खिलाफ कड़े प्रभावी कानून बनाने का ऐलान किया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, संभल जाएं-कन्याओं की इज्जत से खेलने वालों का राम नाम सत्य हो जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि हाल के कुछ दिनों में बदांयू, मेरठ, खीरी, कानपुर में लव जिहाद के मामलों ने तूल पकड़ लिया है. यहां पिछले दिनों लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की बातें सामने आई हैं. बीते दिनों कानपुर के बर्रा-6 की युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से निकाह करने की बात कही थी.
हर जिले में नेटवर्किंग की तरह फैला है लव जिहाद
विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र प्रसार प्रमुख भोलेन्द्र ने बताया कि लव जिहाद के मामले उत्तर प्रदेश के हर जिले में नेटवर्किंग के रूप में काम कर रहे हैं. इसके बाकायदा एजेंटे हैं. लखीमपुर और कानुपर की घटना उजागर हुई है. गरीब तपके और ग्रामीणों को इसमें टारगेट किया जाता है. पुलिस प्रशासन ने कहा था, पुलिस महिला हिंसा मामले में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. इन्टरफेथ बातों पर विषेश ध्यान दिया जा रहा है. जहां से रिपोर्ट आ रही है, उसे विशेष रूप से देखा जा रहा है. सभी जगह मेरिट के आधार पर काम होता है.
लव जिहाद की परिभाषा क्या है?
लव-जिहाद कोई ऐसा शब्द नहीं जिसको सियासी जामा पहनाया जाए. यह बेहद गंभीर शब्द है और इसको कायदे से समझने की जरूरत है. जिसने इसका गूढ़ अर्थ समझ लिया उसके लिए यह अमृत और जिसने नहीं समझा उसके लिए जहर. लव-जिहाद में दो शब्द हैं. लव का मतलब होता है प्यार और जिहाद का मतलब होता है संघर्ष, जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना. लव-जिहाद एक वास्तविकता है, लेकिन साथ ही लव और जिहाद दोनों विरोधाभासी भी हैं. लव कभी जिहाद नहीं हो सकता और जिहाद कभी लव नहीं हो सकता है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
