रायपुर। प्रदेश में कोरोना के केस, पिछले दो माहों की तुलना में कुछ कम जरूर हुए हैं लेकिन लोग अभी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं और कोविड डेथ एवं कोमार्बिडीटी डेथ भी हो रही है। इसीलिए चिकित्सक लगातार सावधानी बरतने की ताकीद दे रहे हैं। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ ओपी सुंदरानी का मानना है कि आगामी माहों में ठंड और प्रदूषण के कारण वैसे भी सांस की शिकायतों वाले मरीजों को दिक्कत होती है। यदि इन लोगों को कोविड संक्रमण हो जाएगा तो वह अत्यंत घातक होगा। इसलिए अभी त्योहार के मौसम में भीड़ से बचने, कोविड अनुकूल व्यवहार करने में ही भलाई है, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी और हाथों की सफाई जरूरी है। डॉ. सुंदरानी ने युवाओं से विशेष अपील की है कि वे इस नाजुक समय में लापरवाह न बनें क्योंकि वे संक्रमित होंगे तो परिवार के बुजुर्गों एवं हाई रिस्क केटेगरी वाले व्यक्तियों को खतरा रहेगा। डॉ सुंदरानी लोगों में प्रचलित इस बात को भी नकारते हैं कि कितनी भी सावधानी बरते, यह संक्रमण सबको होना ही है। उन्होने कहा कि आई सी यू में भर्ती होने से अच्छा है कि लोग कुछ महीने और सावधानी से रहें,क्योंकि संक्रमण एक बार हो जाता है तो वह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुक्सान पहुंचाता है और संक्रमण समाप्त हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य गत समस्याएं रहती ही हैं।
Previous Articleकरवा माता की पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Next Article त्यौहारों का माह नवंबर, जानें कब क्या त्यौहार…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
