रायपुर। आज पूरा देश एवम प्रदेश कोरोना के वैश्विक महामारी से जूझ रहा है तथा स्कूल बन्द की स्थिति में है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन एवम ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है । तथा शिक्षक द्वारा लगातार शिक्षा सारथी का सहयोग लेते हुए मोहल्ला पढ़ाई जारी है एवं ऑनलाइन पढ़ाई भी कराया जा रहा है साथ ही कोविड–19 नार्म्स अनुरूप अध्ययन अध्यापन किया जा रहा है । तथा बीच बीच में कोरोना के बचाव सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन संकुल केंद्र पाहन्दा के अधीनस्थ मोहल्ला पढ़ाई केंद्रों में किया जा रहा है । इसी क्रम में एक सराहनीय पहल करते हुए संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा(अ ) द्वारा कल दिनांक 1 नवम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे संकुल स्तरीय वेबीनार का आयोजन ऑनलाइन रखा गया है । कार्यक्रम के आयोजक एवम संकुल केंद्र पाहन्दा (अ ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि ” कोविड से सुरक्षा हेतु अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन ” विषय पर वेबीनार आयोजित है जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी पी.के.एस बघेल , विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले , संकुल प्राचार्य जे.पी.पांडे , श्रीमती नीता गुप्ता प्राचार्य शा.उ.मा.शाला अमलेश्वर द्वारा शिक्षकों , smc सदस्यों , पालकों , छात्र–छात्राओं को कोविड से सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी के साथ साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां एवम वर्तमान परिपेक्ष्य में शत प्रतिशत बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने दिशा निर्देश दिए जाएंगे तथा कोविड–19 सुरक्षा सम्बन्धी प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी । यह वेबीनार वेबेक्स मीट एप के माध्यम से आयोजित है । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संस्था प्रमुख , शिक्षक , smc सदस्य , पालक , छात्र — छात्राओं को वेबीनार में शामिल होने निवेदन किया है ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version