नई दिल्ली। कोरोनावायरस से निपटने के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) कबतक बनेगी, क्या तैयारियां चल रही हैं, इसपर बात करने के लिए सरकार एक अहम बैठक करनेवाली है. इसमें सरकार राजनयिकों के दल को वैक्सीन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताएगी. इस मीटिंग में वैक्सीन बनाने के लिए पार्टनरशिप, बांटने के लिए सहयोग आदि पर बात होगी. यह विदेश मंत्रालय की कोविड-19 पर इस साल होनेवाली अहम बातचीतों में से एक होगी.

खबरों के मुताबिक, यह बातचीत 6 नवंबर को होगी. इस ब्रीफिंग में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ-साथ अन्य कई दूत और सीनियर सदस्य शामिल होंगे. इसमें नीति आयोग के वीके पॉल, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी होंगे.

मित्र देशों को वैक्सीन देने के मॉडल पर विचार

खबर के मुताबिक, भारत टीके (Corona Vaccine) के सह-उत्पादन के लिए पार्टनर्स की तलाश कर रहा है जिससे वैक्सीन को जल्द बनाया और बड़े पैमाने पर बांटा जा सके. मित्र देशों और अहम पड़ोसी देशों के साथ वैक्सीन सहयोग कैसा होगा इसपर मोदी सरकार के पास फिलहाल 5 मॉडल प्रस्ताव हैं. भारत साउथ, एशियन, यूरोपियन, वेस्ट एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका के देशों को फ्री सप्लाई दे सकता है या फिर ट्रायल पार्टनरशिप कर सकता है.

बता दें कि भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन ट्रायल की अंतिम स्टेज पर हैं. वहीं ऑक्सफर्ड की कोरोना वैक्सीन बनाने में भी पुणे की सीरम कंपनी का योगदान है. मित्र देशों की मदद करके सरकार भारत की छवि बनाने का काम करेगी. इससे भारत महामारी के शुरुआती चरण में टीका तैयार कर सप्लाई करनेवाला अग्रणी देश बन जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version