नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 15 और 16 अगस्त 2025 को पूरे देश में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रायपुर इकाई शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

कार्यक्रमों की शुरुआत 14 अगस्त को शासकीय माध्यमिक विद्यालय, धनेली में जागरूकता सत्र से होगी। 15 अगस्त को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेन्द्री, नया रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रायपुर सिटी सेंटर मॉल में नुक्कड़ नाटक एवं नशा मुक्ति पर हस्ताक्षर अभियान होगा। 16 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के समीप ताटीबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। इसके तहत स्कूलों, रेलवे स्टेशनों, अन्य सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रायपुर के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य शासन के विभिन्न विभाग तथा छत्तीसगढ़ पुलिस भी प्रदेश के कई जिलों में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से जनता को छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों और नशे के खतरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

क्षेत्रीय निदेशक रवि शंकर जोशी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनमानस में दृढ़ संकल्प पैदा करना और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त समाज को बढ़ावा देना है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version