जगदलपुर । बस्तर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 9 महीने की मासूम बच्ची ने जहरीले करैत सांप को ही काट लिया। घटना के कुछ ही मिनटों में सांप की मौत हो गई। यह मामला परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार का है।

जानकारी के मुताबिक, मानवी नान की बच्ची घर में खेल रही थी। उसकी मां दीपिका बीमार होने के कारण कमरे में आराम कर रही थी, जबकि अन्य परिजन खेतों में गए थे। इस दौरान दरवाजे के पीछे छिपा जहरीला करैत सांप घर के अंदर आ गया। बच्ची ने उसे खिलौना समझकर दांतों से काट लिया। कुछ ही देर में सांप तड़पकर मर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और बच्ची को तुरंत जगदलपुर के मेकाज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखकर सभी जांच कीं। सौभाग्य से बच्ची पूरी तरह सुरक्षित रही और अगले दिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मां दीपिका ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बच्ची को सांप के साथ देखा तो उनके होश उड़ गए, लेकिन यह देखकर राहत मिली कि मानवी पूरी तरह स्वस्थ है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग बच्ची की हिम्मत देखकर दंग रह गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version