सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी) के अंतर्गत विषयगत कार्यशालाओं की शुरुआत की गई। संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर रहे।
अपने संबोधन में श्री माथुर ने कहा कि सेल ने सदैव सुरक्षा, हाउसकीपिंग और तकनीकी अनुशासन के साथ-साथ कर्मचारियों की खुशी और मानसिक संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के कार्यक्रम कर्मचारियों को लाभान्वित करेंगे और सभी को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएंगे।
कार्यशालाओं के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत एवं कार्य-संबंधी मुद्दे, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन, वित्तीय एवं कानूनी चिंताएँ, कार्य-जीवन संतुलन और पारिवारिक संबंध जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 17 फरवरी 2025 को निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. सिंह द्वारा ज़ूम मीटिंग के माध्यम से किया गया था, जिसमें सेल के सभी संयंत्रों एवं इकाइयों ने भाग लिया था। इसके बाद मेसर्स ईएपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 19 फरवरी से 5 मार्च तक सभी पाँच इस्पात संयंत्रों में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए गए थे। भिलाई में यह कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी तक संपन्न हुआ था।
इसके क्रम में अब 18 से 20 अगस्त तक विषयगत कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों के लिए “परामर्श के लिए जाएँ या न जाएँ” तथा गैर-अधिकारियों के लिए “तनाव से शक्ति तक” जैसे विषय रखे गए हैं। उद्घाटन दिवस पर विभिन्न विभागों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।
इस कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ, संतुलित और सहयोगात्मक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री शालिनी चौरसिया और श्री सिकंदर इंदौरिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री के. सुपर्णा ने प्रस्तुत किया।
**

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version