रायपुर। प्रयास कोविड सेंटर गुढिय़ारी में कोरोना मरीजों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत गाया मरीजों के द्वारा शपथ लिया गया। मरीजों के द्वारा कोरोना महामारी के छत्तीसगढ़ से दूर भगाएंगे छत्तीसगढ़ से कोरोना की होगी हार छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त सफल प्रयास के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद किया गया।

प्रभारी अधिकारी डॉ नरेश साहू के द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। इससे मरीज अत्यंत खुश हुए कि अपने राज्य का स्थापना दिवस मनाएं मरीजों द्वारा कहा गया आने वाले समय पर प्रत्येक वर्ष अपने घर में रह कर अपने राज्य का स्थापना दिवस मनाएंगे। मरीजों के द्वारा जय छत्तीसगढ़, जय जोहार, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा के नारे लगाए गए।

प्रयास कोविड सेंटर प्रभारी अधिकारी डॉ नरेश साहू, नर्सिंग ऑफिसर कल्पना साहू, फार्मेसिस्ट पूजा रानी शर्मा, अंतरा वर्मा, एनएम किरण वर्मा, पूजा विश्वास, सरिता बनर्जी, एमपीडब्ल्यू प्रदीप नायक, प्रदीप पटेल, रूपनारायण, छबीलाल, देवेंद्र, राजेश, ममता वर्मा आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version