रायपुर। 1 नंवबर 2004 से बंद पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने अब कर्मचारी तथा कर्मचारी संगठन लामबंद हो गये हैं। ज्ञातव्य हो की 1 नवम्बर 2004 से छग सरकार ने तत्कालीन पुरानी पेंशन योजना के स्थान पर नयी पेंशन योजना लागू किया। उस समय कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया जैसे अब कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर पर विरोध कर रहे एनएमओपिएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के संयुक्त तत्वाधान में आज पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एनपीएस के विरोध में काली पट्टी लगाकर राज्य के सभी जिलों में सपरिवार सहित विरोध किया गया। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस द्वारा 1 नवम्बर तथा 2 नवम्बर को एनपीएस विरोध दिवस मनाया गया जिसमें कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँधकर एनपीएस का विरोध किया। संघ के पदाधिकारीगण ब्लॉक, जिला में विरोध प्रदर्शन किए आम कर्मचारियों ने भी विरोध दर्ज कराई। प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों हित में पुरानी पेंशन लागू करने का बीड़ा उठाया है। अध्यक्ष राकेश सिंह ने एनपीएस विरोध दिवस में सम्मिलित हुए कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संघ संगठनों द्वारा हमें समर्थन दिया गया है पेंशन के मुद्दे पर हम सब एक होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास करेंगे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि हम पेंशन के मुद्दे पर एकसाथ है तथा भविष्य में मुख्यमंत्री जी से मिलकर हम पेंशन के लिए मांग करेंगे छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने पुर्ण समर्थन दिया विजय झा प्रांताध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने भी पुर्ण समर्थन दिया है छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के कमलेश्वर सिंह राजपूत भी पेंशन के मुद्दे पर साथ है। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि पुरे प्रदेश में सभी जिलों में विरोध दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि विभिन्न संघ संगठन तथा कर्मचारियों से तालमेल बिठाकर मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा छ ग शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं संघ एनएमओपिएस के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर पेंशन की आवाज बुलंद करेंगे उन्होंने कर्मचारियों से अपील किया की सभी राकेश सिंह के नेतृत्व में पेंशन की लड़ाई एकजुट होकर लड़े प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रांतीय महामंत्री तारकेश्वर नाथ प्रांतीय सचिव मनहरण कुर्रे प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोशन भारद्वाज प्रांतीय पदाधिकारी सरिता सिंह अजय कड़व अशोक गुप्ता बलवींदर कौर पुरषोत्तम पटोदी लीलाधर पटेल एवं सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया सभी कर्मचारियों ने प्रदेश के 28 जिलों में एक नवम्बर को सपरिवार एवं दो नवम्बर को कार्यलयों में एनपीएस विरोध मनाया।
कर्मचारियों ने मनाया एनपीएस विरोध दिवस, काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन-छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
