अमलेश्वर (पाटन)। आज पूरा देश एवम प्रदेश कोरोना के महासंकट से जूझ रहा है तथा स्कूल बंद की स्थिति में है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑनलाइन एवम ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों द्वारा लगातार शिक्षा सारथियों का सहयोग लेते हुए मोहल्ला पढ़ाई कराया जा रहा है, एवम ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी है। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अध्ययन अध्यापन कराया जा रहा है। तथा बीच बीच में कोरोना के बचाव सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम भी संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ मोहल्ला पढ़ाई केंद्रों में किया जा रहा है। इसी क्रम में एक अनुकरणीय पहल करते हुए संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) द्वारा कोविड से सुरक्षा हेतु अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन विषय पर संकुल स्तरीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवम संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि वेबीनार के माध्यम से स्वास्थ्य एवम शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा कोविड-19 नियंत्रण एवम जागरूकता सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा द्वारा चीन के वहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 तथा कोरोना के प्रमुख लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कोविड से सुरक्षा हेतु उपाय अंतर्गत-हाथ धोने के 6 चरण, दो गज की दूरी बहुत है जरूरी, मास्क सुरक्षा का श्रृंगार, नन्हीं दुर्गा के माध्यम से कोरोना जागरूकता को पावर प्वाइंट के माध्यम से बताया गया, एवम वीडियो के माध्यम से कोविड-19 सुरक्षा एवम नियंत्रण सम्बन्धी सन्देश दिया गया। उन्होंने कोविड से सुरक्षा हेतु बताए गए उपायों को व्यवहार में लाने प्रेरित किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले ने कोविड-19 के नार्म्स अनुरूप सुरक्षित रहते हुए ऑनलाइन एवम ऑफलाइन पढ़ाई को निरंतर जारी रखने की बात की, तथा उनके द्वारा कोविड-19 नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए प्रतिज्ञा दिलवाया गया। जे.पी.पांडे संकुल प्राचार्य एवं श्रीमती नीता गुप्ता (एचएसएस प्राचार्य अमलेश्वर) द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जरूरी सावधानी को अपनाने अपील की गई। वेबीनार का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी पी.के.एस बघेल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री ललित कुमार बिजौरा ने किया। वेबीनार में संकुल समन्वयकों, संस्था प्रमुखों, शिक्षकों, शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों, पालकों एवं छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version