0 समाज की मूल धारा में लौटे भगवती और तिलक साहू
0 50 से अधिक पदाधिकारियों ने भी दिया समर्थन

रायपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा अधिकृत प्रदेश साहू संघ से अलग सामानांतर संगठन चला रहे दो प्रदेश पदाधिकारियों ने समाज की मूल धारा में वापसी की है। उन्होंने अपनी वापसी के साथ ही सामानांतर संगठन के 50 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश साहू संघ को समर्थन देने की बात भी कही है। प्रदेश साहू संघ के मीडिया संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेश साहू संघ से अलग समानांतर संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे भगवती साहू तथा प्रदेश महामंत्री रहे तिलक साहू ने समाज की रीति-नीति से प्रभावित होकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रदेश साहू संघ में वापसी की है। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश साहू संघ की वापसी कराते हुए भगवती साहू को प्रदेश साहू संघ का संगठन सचिव तथा तिलक साहू को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हिरवानी ने कहा कि हमारे कुछ साथी दिग्भ्रमित होकर सामानांतर संगठन के साथ चले गए हैं लेकिन वे वहां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि समानांतर संगठन में गए कई लोग अब प्रदेश साहू संघ में लौटना चाह रहे हैं, उन सभी का स्वागत है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सामानांतर संगठन चला रहे अनिल साहू की भी प्रदेश साहू संघ में वापसी हुई है। उन्हें प्रदेश साहू संघ द्वारा बनाए गए श्रम एवं रोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। समानांतर संगठन से प्रदेश साहू संघ में लौटने पर कोषाध्यक्ष हनुमत साहू, प्रमुख सलाहकार रमेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष महेश साहू, प्रभारी महामंत्री प्रवीण साहू, महामंत्री सनद बंटी साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी अरुण साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू, अंकेक्षक क्रांति साहू, युवा संभाग अध्यक्ष प्यारेलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू आदि ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version