भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के 28 क्षेत्रों में छुटपुट हिंसा के बीच 1 बजे तक 30.46 प्रतिशत वोट पड़े. राज्य की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों जौरा, सुमावली, मुंगावली, बदनावर, सुुवासरा, सुरखी, मांधाता, पोहरी, दिमनी, अम्बाह (अ.जा.), गोहद (अ.जा.), ग्वालियर, डबरा (अ.जा.), करैरा (अ.जा.), भांडेर (अ.जा.), बमोरी, अशोक नगर (अ.जा.), अनूपपुर (अ.ज.जा.), सांची, आगर (अ.जा.), हाटपिपल्या, नेपानगर (अ.ज.जा.), सांवेर (अ.जा.), ग्वालियर पूर्व, मेहगांव, बड़ा मलहरा, ब्यावरा और मुरैना. के लिए सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ सुबह मतदान की गति धीमी रही. 1 बजे तक मध्य प्रदेश सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में 30.46 फीसदी मतदान हो चुका था. मतदान के दौरान ग्वालियर चंबल क्षेत्र के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर गोली चल चुकी थी. गोली चलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती प्रारंभ कर दी. वहीं ग्वालियर चंबल क्षेत्र के मेहगांव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के बड़े भाई योगेश कटारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसकों लेकर हेमंत कटारे ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार के और कार्यकर्तायों को परेशान कर रही है. कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री ओ पी एस भदोरिया, हिंसा के आरोप में पुलिस के द्बारा पकड़े गए भाजपा कार्यकर्ताओं को छुड़वा रहे हैं. गौरतलब है कि 28 क्षेत्रों के लिए हो रहे इस उपचुनाव में 355 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 12 मंत्री भी हैं. उपचुनाव वाले अधिकांश क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन चंबल और ग्वालियर संभाग की कुछ सीटों पर बसपा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.
