अमलेशवर डीह (पाटन )। ग्राम अमलेश्वर डीह में सामुदायिक भवन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6.50 लाखों की राशि स्वीकृत किए हैं। यह राशि मुख्यमंत्री ने अपने विधायक कोटे से स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री का यह विधानसभा क्षेत्र का गांव भी है, शायद इसलिए ही यह राशि विधायक निधि से ही स्वीकृत किए हैं। यह मांग ग्राम वासियों के द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा था लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया था। गांव के युवा कांग्रेस नेता व सेक्टर प्रभारी उमेश साहू ने मुख्यमंत्री निवास में जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके ओएसडी आशीष वर्मा से मिलकर गंभीरता से इस मांग को याद दिलाया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। जिसके लिए ग्राम वासियों ने सेक्टर प्रभारी उमेश साहू एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के साथ ही मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ नागरिक पन्नालाल साहू, ओमप्रकाश साहू, डोमन यादव, भागीराम साहू, गिरजाराम साहू, सुमित साहू, नरसिंह साहू, नोहर साहू (पंच), महेश यादव (पंच) श्रीमती सुनीता साहू(पंच), गिरधर साह (पंच), विकास वर्मा, छोटू साहू , मनहोरी साहू , श्रीमती निर्मला साहू सहित अन्य ग्राम ग्रामवासी शामिल हैं।
इस युवा नेता के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत किए 6.50 लाख रुपए की राशि, ग्रामवासियों ने माना सीएम का आभार
Previous Articleएयरस्ट्राइक में 50 आतंकी ढेर
Next Article नेशनल मीडिया अवार्ड, आवेदन आमंत्रित
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
