रायबरेली. जिले में गुरुवार शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां 28 वर्षीय युवक विशाल अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत होकर पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. देखते ही देखते गांव में हंगामा मच गया. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे वहां भारी भीड़ लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची औऱ उसे नीचे उतरने कहा. इस दौरान युवक का भावुक अंदाज देखने को मिला.

बता दें कि पूरा मामला के ऊंचाहार क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गांव का है. जहां विशाल नाम का युवक अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही ऊंचाहार कोतवाली के प्रभारी संजय कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने विशाल को समझाने की कोशिश की और नीचे उतरने को कहा, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ. उसने साफ मना कर दिया और भावुक अंदाज में कहा, “साहब, मैं वही कर रहा हूं जो मजनू ने लैला के लिए, रांझा ने हीर के लिए और रोमियो ने जूलियट के लिए किया था. मैं अपनी प्रेमिका के लिए खंभे से कूदकर अपनी जान दे दूंगा.”

पुलिस और गांव वालों ने मिलकर करीब ढाई घंटे तक विशाल को समझाने की कोशिश की. इस दौरान वह बार-बार अपनी प्रेमिका के प्रति अपने प्यार और शादी टूटने के दर्द को बयां करता रहा. उसने बताया कि वह गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन उसके परिवार वालों ने उसकी शादी किसी और के साथ तय कर दी है. इस सदमे से वह इतना आहत था कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया. हालांकि, लंबी मशक्कत के बाद विशाल ने नीचे उतरने की सहमति दी, लेकिन उसने एक शर्त रखी कि पहले वहां जमा भीड़ को हटाया जाए.

वहीं पुलिस ने तुरंत भीड़ को पीछे हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद विशाल धीरे-धीरे पोल से नीचे उतरा. नीचे आने के बाद उसने पुलिस को अपनी पूरी कहानी बताई. उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के बिना नहीं रह सकता और उसके परिवार के फैसले ने उसे इस कदम के लिए मजबूर किया. विशाल को काफी समझाने के बाद शांत हुआ. पुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version