महासमुन्द। ग्राम पंचायत बिरकोनी में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने 24 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में शहर व गांवों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आज मंगलवार को ग्राम पंचायत बिरकोनी में 11.38 लाख की लागत से शौचालय निर्माण व 3 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन तथा 9.61 लाख की लागत से चबूतरा निर्माण का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अमर चन्द्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य यतेंद्र साहू, अरुण चन्द्राकर, चंदन चन्द्राकर, बलराम पटेल, कुलेश्वर ठाकुर, माणिक साहू थे।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चन्द्राकर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में ग्राम विकास की नई तस्वीर उभर कर सामने आई है। जो विकास कार्य हुए हैं, उसे गिनाने की जरुरत नहीं है। आपके सामने प्रत्यक्ष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शहर के साथ ही गांवों का समुचित विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जनता की आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम कराए जा रहे हैं। वहीं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिलाने प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने कई बिंदुओं की ओर ध्यान आकर्षित भी कराया। जिस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर हेमराज चन्द्राकर, मंगलू निषाद, निखिल चन्द्राकर, जय पवार, चोवा चन्द्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर, जयंत मांडले, लक्ष्मी नारायण, गणेशी पटेल, यशोदा साहू, कौशिल्या साहू, सोनकुंवर सोनवानी, मीना ध्रुवंशी, जया साहू, मनहरण निषाद, भगेला निषाद, गोलू राम यादव, कुमारी यादव, रामा यादव आदि मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version