आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग ने 90 साल की अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी पर आरोप है कि उसने मिलने वाली पेंशन से अपने पति को 200 रुपये नहीं दिया था। जिले के अमृथालुरु ब्लॉक के यलावरु गांव की यह घटना सोमवार सुबह के समय की है। बुजुर्ग महिला की शिनाख्त एप्रूम्मा के नाम से हुई है, जबकि पति का नाम सामियेलु है। पुलिस ने बुजुर्ग पर हत्या का केस दर्ज करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुंदुरु के पुलिस निरीक्षक बी. रमेश बाबू के अनुसार, सामियेलु और एप्रूम्मा पिछले 10 वर्षों से एक ही गांव में अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि उनका आधिकारिक रूप से तलाक नहीं हुआ था। उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रह रहे हैं। चूंकि राज्य सरकार परिवार में केवल एक व्यक्ति को 2,250 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन देती है। एप्रूम्मा को हर महीने यह राशि मिलती थी। वह पेंशन राशि का कुछ हिस्सा सामियेलु के साथ साझा करती थी। रमेश बाबू ने बताया, रविवार की रात, सामियेलु एप्रूम्मा के यहां गया और अपने खर्चों के लिए 200 रुपये की और मांग की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके चलते दोनों के बीच देर रात तक झगड़ा होता रहा। सामियेलु घर चला गया और सोमवार की तड़के वह उसके साथ झगड़ा करने के लिए वापस लौटा। गुस्से में, उसने अपनी पत्नी के सिर पर अपनी छड़ी से अंधाधुंध हमला बोल दिया। रमेश बाबू ने आगे कहा कि उसकी मृत्यु होने की पुष्टि के बाद ही वह वहां से चला गया। पुलिस ने कहा कि हत्या करने के बाद, वह अपने बेटे के घर गया और हत्या की जानकारी दी। हालांकि, उसके बेटे को यह विश्वास नहीं हुआ और वह खेत चला गया। बाद में बुजुर्ग महिला के पड़ोसियों ने उसे खून से लथपथ पाया और बेटे को जानकारी दी। पुलिस ने बेटे की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version