एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति उसे मैचिंग की साड़ी, लिपस्टिक, चूड़ी और मेकअप का सामान नहीं दिलवाते हैं. लिहाजा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. इस अजीबोगरीब शिकायत को सुनने के बाद वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी हक्की-बक्की रह गई. बताया जाता है कि बाद में शिकायत लेकर आई महिला को पुलिस कर्मियों ने काफी समझाया बुझाया और तब जाकर महिला मानी और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर उसे वापस घर भेज दिया. चंदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझवार मोहल्ले की एक विवाहिता चंदौली कोतवाली में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची. अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति उसे मैचिंग की साड़ी लिपस्टिक और चूड़ी नहीं दिलवाते हैं साथ ही साथ जब गैस खत्म हो जाती है तो उपले और लकड़ी पर खाना बनाने के लिए कहते हैं. महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि पति की इन हरकतों से तंग आ गई है और वह चाहती है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करे. शिकायतकर्ता महिला की बातें सुनकर महिला पुलिस कर्मियों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर वे करें तो क्या करें. इसके बाद वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने शिकायत करने आई महिला को काफी समझाया बुझाया और काउंसलिंग की. इसके बाद वह महिला मानी और वापस घर चली गई. इस संदर्भ में चंदौली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी और हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उस की काउंसलिंग की. साथ ही साथ उसके पति को भी फोन पर समझाया. इसके बाद महिला वापस अपने घर चली गई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version