रायपुर। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर आज भी भ्रमण जारी रहा। विकास उपाध्याय डी.डी. नगर के कंचन अश्व परिसर परिक्षेत्र में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर यहाँ आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की एवं लोकमान्य सोसायटी के आमंत्रण पर सोसायटी के सदस्यों एवं वहाँ के रहवासियों से मुलाकात की, सोसायटी के पहुँच मार्ग को लेकर दशकों से लंबित रोड निर्माण के गतिरोध को समाप्त कर सोसायटी के लोगों की माँग पर इसे पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए। डी.डी. नगर के लोकमान्य सोसाइटी जहाँ बुद्धिजीवी वर्ग रहते हैं, में पहुँच मार्ग दशकों से लंबित था। सोसायटी के लोगों ने इसे लेकर विधायक उपाध्याय को आमंत्रित किया था। विधायक विकास उपाध्याय ने मौके पर ही इसका मुआयना कर इसके मरम्मत हेतु आवश्यक सिविल मटेरियल का इंतजाम करने का आदेश देते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिया। विधायक विकास उपाध्याय का पश्चिम विधान सभा अपने क्षेत्र में लगातार दौरा जारी है। वे रोज सुबह से ही क्षेत्र के किसी भी जगह पहुंचकर आम जनता से जुड़े समस्याओं को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। डी.डी. नगर में आज पहुंचकर आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा की एवं उसके उचित निदान को लेकर मौके पर ही लोगों को बताया कि कोई भी समस्या अब समस्या नहीं रहेगी। एक जनसेवक के रूप में वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version