मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर दूर बारहबुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह पांच साल का एक बच्चा 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। प्रशासन द्वारा बच्चे को बोरवेल से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल इसमें सफलता नहीं मिली है। पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बोरवेल में मज़दूरों के पाइप केसिंग लगाने के दौरान हरिकिशन कुशवाहा का पुत्र प्रह्लाद (पांच) बोरवेल में गिर गया। उन्होंने बताया कि बोरवेल में 100 फीट की गहराई तक पानी है। त्रिपाठी ने बताया कि विशेषज्ञों की मदद से बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बोरवेल में पानी होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा किस गहराई में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन बालक को बोरवेल से निकालने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी उसे नहीं निकाला जा सका है। उन्होंने बताया कि बोरवेल को हाल ही में खोदा गया था और श्रमिक उसमें पाईप केसिंग डालने का काम कर रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया।
सबसे बड़ी खबर : बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, राहत अभियान जारी
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
