राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल घुमका क्षेत्र के लोकार्पण एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक बघेल सुबह 11 बजे परसबोड़ पहुंचे, वहां डाक विभाग का लोकार्पण, दशहरा मैदान के सामने प्योर ब्लॉक निर्माण भूमिपूजन, गौठान निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कर्मा भवन परसबोड़, सकामभरी भवन, परसबोड़ महिला घाट, सामुदायिक भवन, ग्राम पचपेड़ी हेतु 19 लाख के विकास कार्यो के घोषणा किये। उनके बाद विधायक बघेल पदुमतरा में बुनकर कर्मशाला, स्कूल भवन लोकार्पण, नवीन धान खरीदी केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। विधायक बघेल ने सहकारी समिति पदुमतरा खाद गोदाम हेतु 10 लाख व बुनकर पहुच मार्ग में सीसी रोड-पुलिया सहित 4 लाख की घोषणा किये। उनके बाद खैरा (ब) गौठान निर्माण भूमिपूजन करने पहुंचे, जहां राउत नाचा से स्वागत किया गया। विधायक बघेल ने पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख व महिला घाट हेतु 5 लाख की घोषणा किये। उनके पश्चात विधायक खैरझिटि पहुंचे नाली निर्माण भूमिपूजन व साइकिल स्टैंड का लोकार्पण किये। विधायक बघेल ने वार्ड 15 में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापाति अशोक देवांगन, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी, शोभाराम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, दिलीप पटेल, गीतालाल वर्मा, सौरभ वैष्णव, चंद्रेश वर्मा, राजेन्द्र यदु, कुलेश्वर वर्मा, योगेन्द्र वैष्णव, रतन यदु, ललित चंदतारे, दमयनतीं साहू, सावित्री देवी देवांगन, ललिता साहू, नेमदास साहू, संतोष वर्मा, देरहा वर्मा, अजय वर्मा, मोहन साहू, राकेश साहू, भागवत वर्मा, मनराखन निर्मलकर, शिशुपाल कुर्रे आदि उपस्थित रहे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
