कोरबा। जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलियां दाग दीं। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई और बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार जवान का नाम टेकराम मिंझवार बताया जा रहा है, जो कि एतमनगर में बांगा बटालियन में पदस्थ है। मिंझवार का उसकी पत्नी से तलाक हो गया है, जिसके बाद से उसका पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। आज वह अपने ससुराल गया हुआ था तभी किसी बात को लेकर मिंझवार का उनसे विवाद हुआ और उसने तैश में आकर अपनी साली और चाचा ससुर पर गोलियां दाग दीं। इस हमले में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जवान को पुलिस ने तुरंत नेवसा नर्सरी के पास गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ पारिवारिक तनाव और विवाद से जुड़ी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version