अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कांटेदार मुकाबला चल रहा है. अभी तक डेमोक्रेट्स पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के करीब दिख रहे हैं और अब वो इलेक्टोरल वोट के बहुमत से सिर्फ 6 वोट ही दूर हैं. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी कुछ राज्यों में आगे चल रहे हैं ऐसे में अंत में जाकर ऐसी स्थिति भी बन सकती है जिसमें ट्रंप बहुमत के आंकड़े को पार कर सकते हैं. मौजूदा वक्त में जो बाइडेन को कुल 264 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप कुल 214 वोटों पर रुके हुए हैं. यानी जो बाइडेन को सिर्फ 6 वोट चाहिए और 56 वोट डोनाल्ड ट्रंप को बहुमत के लिए चाहिए. अभी करीब 5 राज्यों में काउंटिंग जारी है, जिनमें से अधिकतर राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं ऐसे में अंत में नतीजा उनके ही पक्ष में जा सकता है. मौजूदा स्थिति के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में 54 वोट जा रहे हैं जबकि बहुमत के लिए उन्हें 56 वोट चाहिए. लेकिन जो बाइडेन के पक्ष में 6 वोट जा रहे हैं जिनकी उन्हें जरूरत है. अब ऐसी स्थिति में डोनाल्ड ट्रंप को फ्लिप स्टेट से उम्मीदें बची हैं. यानी अगर डोनाल्ड ट्रंप नेवादा में भी जीत हासिल कर लेते हैं तो बहुमत उनके पक्ष में हो सकता है. नेवादा में अभी सिर्फ 75 फीसदी वोट ही गिने गए हैं, ऐसे में अंत में माहौल बिगड़ सकता है. इससे पहले मिशिगन में भी ऐसा ही हुआ था, जहां पहले डोनाल्ड ट्रंप जीत हासिल करने की कगार पर थे लेकिन अंत में जो बाइडेन के पक्ष में नतीजे घूमे और अंत में पूरा राज्य जो बाइडेन के खाते में चला गया. यही कारण है कि अंतिम वोट गिने जाने तक किसी भी नतीजे को फाइनल नहीं माना जा रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version