लखनऊ। करवा चौथ व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 4 नवंबर को मनाया गया। इस बीच मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद चित्रकूट का एक परिवार काफी चर्चा में है। यहां एक पति की तीन पत्नियों ने एक साथ अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रहने वाले कृष्णा के लिए बुधवार को करवाचौथ तीन गुनी खुशियां लेकर आई, क्योंकि उनकी तीनों पत्नियों ने उनकी लंबी आयु के लिए एक साथ प्रार्थना की। 12 साल पहले कृष्णा की शादी तीन सगी बहनों शोभा, रीना और पिंकी के साथ हुई थी। तीनों पत्नियों से दो बच्चे हैं और वे सब कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने घर में रहते हैं। कृष्णा और उनकी तीन पत्नियां अपनी असामान्य शादी के बारे में बोलने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन परिवार के एक सदस्य ने कहा कि तीनों पत्नियां एक साथ सद्भाव से रहती हैं। रिश्तेदार ने कहा, तीनों लड़कियां स्नातक हैं और यह वे तय करती हैं कि उनके बच्चे भी मिलजुलकर रहें। किसी को ऐसी शादी की उम्मीद नहीं थी। कृष्णा ने कभी ऐसी शादी के पीछे की वजह नहीं बताई। 12 साल के वैवाहिक जीवन में अब तक तीनों बहनों के दो-दो बच्चे है। चित्रकूट में एक पति और इसकी तीन पत्नियों वाला यह परिवार कुछ न होने के बाद भी खुद को सतयुग और त्रेतायुग के राजा महाराजाओं जैसा मानता है। चित्रकूट में रहने वाली तीनों सगी बहनें अपने पति को सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि दिव्य पुरुष मानती है। इन बहनों का कहना है कि महाकाली से मिली शक्ति के दम पर दुनिया को यह दिखा देना चाहती है कि आज भी अगर स्त्रियां आपनी इच्छाओं का काबू रखना सीख लें तो किसी सामान्य पुरुष को भी दशरथ जैसा महाराजा बनाया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version