रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गैर शिक्षकीय वर्ग के 29 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। विश्वविद्यालय द्वरा पदोन्नत किये गये कर्मचारियों में 2 कर्मचारियों को स्टोनोग्राफर-3 से वरिष्ठ शीघ्रलेखक के पद पर, एक कर्मचारियों को स्टेनोटायपिस्ट से स्टेनोग्राफर-3 के पद पर, 9 कर्मचारियों को सहायक वर्ग-1 से शाखा अधिकारी के पद पर तथा 17 कर्मचारियों को सहायक वर्ग-2 से सहायक वर्ग-1 के पद पर पदोन्नत किया गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार श्री एस.व्ही.व्ही. सोमशेखर एवं श्री रवि सिंह ठाकुर को वरिष्ठ शीघ्रलेखक के पद पर पदोन्नत किया गया है। स्टेनोग्राफर-3 के पद पर श्रीमती विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव को पदोन्नत किया गया है। शाखा अधिकारी के पद पर राजकुमार पाण्डेय, जेकब जार्ज, अजय अग्रवाल, रमेश कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार अग्रवाल, लता यादव, सैययद जावेद अली, महेन्द्र बहपगारिया एवं गुहनलाल साहू को पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार गिरधारी यादव, नीलू निर्मलकर, काल्विन कुमार ठाकुर, लखन लाल यादव, रामनाथ देवांगन, पोखन लाल सिन्हा, मुक्तानंद नायक, श्रीमति भानू प्रभा श्रीवास्तव, अमिताभ शर्मा, राकेश बघेल, अशोक कुमार खरे, श्रीमति प्रिया नागवंशी, लुकेश कुमार महानंद, रामदेव राम, प्रवीण कुमार ध्रुव, कोमल प्रसाद गॉवरे तथा अब्दुल वकील को सहायक वर्ग-1 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
कृषि विश्वविद्यालय में गैर शिक्षकीय वर्ग के 29 कर्मचारी पदोन्नत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
