आंध्रप्रदेश के तिरुपति में 14 एवं 15 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के प्रथम दिवस आज सम्मेलन का उद्घाटन मा. लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के कर कमलों से हुआ। छत्तीसगढ़ से सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति श्रीमती रेणुका सिंह समिति की मान सदस्य श्रीमती अनिला भेड़िया एवं श्रीमती शेषराज हरवंस ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।


सम्मेलन का व्यापक विषय”विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास” है। सम्मेलन में इसके अलावा”लिंग संवेदनशील बजट”और “उभरती प्रोद्योगिकी की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण “विषय पर भी विचार विमर्श होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version