अमलेश्वर (पाटन)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संदीप साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की भरपूर प्रशंसा एवं समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के ना केवल साहू समाज के बल्कि सर्व समाज के युवाओं से अपील की है कि इस नशा मुक्ति जन आंदोलन मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें क्योंकि युवाओं का प्रदेश एवं देश के निर्माण में जागरूक एवं शिक्षित व निपान से दुर होना अति आवश्यक है यह जन जागरण अभियान 5 चरणों में पूरे प्रदेश में पूरी होगी इसकी शुरुआत रायगढ़ के पवित्र बाबा धाम श्री सत्यनारायण बाबा के दर्शन लाभ के साथ दशहरा के दिन आरंभ हुई थी जिसमें प्रदेश के साहू समाज के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भाई संदीप साहू ने इस अभियान की अगवानी की है दशहरा के दिन भगवान श्रीराम ने नशा रूपी,अहंकारी बुरे रावण का वध किया था, ठीक इसी दिन से हमारे समाज के मुखिया ने नशा मुक्त अभियान का शुरूवात किया है। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि संघ युवा प्रकोष्ठ अपील करता है कि हम सब भी समाज में व्याप्त नशा रूपी राक्षस का वध करने के इस अभियान में पूर्ण रूप से अपनी सहभागिता प्रदान करे। न ही अपने आप मे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा न करे, और न ही समाज में किसी भी धर्म संप्रदाय के युवा को इस नशा रूपी बुरे कार्यो में संलिप्त होने से बचाये।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version