जयपुर:

राजस्थान के बाड़मेर में फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंजाम बेहद प्यार खौफनाक रहा है. झुंझुनूं की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मुकेश कुमारी अपने प्रेमी शिक्षक मानाराम से मिलने के लिए 600 किलोमीटर की कार ड्राइव कर बाड़मेर पहुंची थी. लेकिन यहां उसे प्यार की जगह मौत मिली. प्रेमी ने शादी के दबाव से बचने के लिए लोहे की रोड से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को कार में रखकर हादसे का रूप देने की कोशिश की. 

फेसबुक से हुई थी दोस्‍ती 

चवा गांव निवासी शिक्षक मानाराम की अक्टूबर 2024 में फेसबुक पर 37 वर्षीय मुकेश कुमारी से दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे मुलाकातों और प्यार में बदल गई. मुकेश कुमारी अक्‍सर झुंझुनूं से बाड़मेर आकर मानाराम से मिलती थी. आरोपी मानाराम शादीशुदा है और पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमारी ने मानाराम पर शादी के लिए दबाव बनाया था और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. 

पुलिस ने दोनों को समझाया 

10 सितंबर को वह अपनी कार से झुंझुनूं के चिड़ावा से बाड़मेर पहुंची और प्रेमी के परिजनों से मिलने की जिद की. इस पर वह चवा पुलिस चौकी भी पहुंच गई. पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाइश दी और उसके बाद दोनों बाड़मेर लौट आए. 

बाड़मेर आने के बाद मानाराम ने बलदेव नगर के पास शिवाजी नगर कमरे में मुकेश कुमारी के सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दी. आरोपी ने शव को महिला की ऑल्टो कार की ड्राइविंग सीट पर रखकर सड़क हादसे जैसा दिखाने की कोशिश की. रातभर वह आराम से सोया रहा और सुबह उठकर अपने वकील को कार में शव होने की सूचना दी. इसके बाद वकील ने पुलिस को खबर दी. 

पति से हो गया था तलाक 

मृतका मुकेश कुमारी का करीब 9-10 साल पहले पति से तलाक हो गया था. वह महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर थी और सीकर जिले के खंडेला में कार्यरत थी.  आरोपी मानाराम महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक है. फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है. परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version