प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. 17 सितंबर को वह अपना 75वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फोन कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. जिसका जवाब उन्होंने थैंक्‍यू मेरे दोस्‍त कहकर दिया. देश में भी पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्साह का माहौल है. काशी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग इस अवसर को उत्सव की तरह मना रहा है. इस खास मौके पर करीब 500 बच्चों ने मिलकर स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाई और जोश के साथ “हैप्पी बर्थडे टू यू, मोदी जी” के नारे लगाए. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां पढ़ें.

 मेरे मित्र PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं-ऑस्ट्रेलिया पीएम

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है, और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं. प्रधानमंत्री, मैं जल्द ही आपसे मिलने और दोस्ती और प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है. आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं.

परमात्मा प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु दें-मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रधानमंत्री मोदी के लिए अरदास हुई. हमने यही विनती की है कि परमात्मा प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु दें, उन्हें काम करने का इसी तरह जज़्बा दें। आज हम उनके योगदान के लिए अरदास कर रहे हैं.

सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खास अंदाज में पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

ओडिशा के पुरी में सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों से रेत की कलाकृति बनाकर उनको बधाई दी. पटनायक ने कहा, “पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं…’

पीएम का स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे दीर्घायु हों-दीया कुमारी

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी को मैं जन्मदिन पर बहुत शुभकामनाएं देती हूं. उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे दीर्घायु हों. उन्होंने हर योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का काम किया है. जिस तरह से वे देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं, देश को ऐसा नेतृत्व पहले कभी नहीं मिला.”

ओडिशा के सीएम ने कहा- यह खुशी का दिन है

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बधाई देते हुए कहा, “यह खुशी का दिन है. पिछले साल अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा आए थे और एक आदिवासी महिला द्वारा बनाई गई खीर खाकर अपना जन्मदिन मनाया था. हमने उनके जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम रखे हैं. भुवनेश्वर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए हैं…भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु जरूर बनेगा.”

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, “आज संपूर्ण देश आनंद से भरा हुआ है जैसे आज कोई उत्सव हो. 140 करोड़ भारतवासी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. रक्तदान शिविर लग रहे हैं, स्वच्छता कार्यक्रम हो रहे हैं. आज हमने भी वृक्षारोपण किया है.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा ने किया रक्तदान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान किया. यह 15 दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहा है.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान में स्वच्छता अभियान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में गंगा आरती

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर गंगा आरती की गई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version