शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर में ऑडी कार चला रही एक लड़की ने एक बाइक सवार युवक को सोडाला एलिवेटेड ब्रिज पर ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि युवक ब्रिज के समीप एक मकान की छत पर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार युवक कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति इतनी तेज थी कि युवक उछलकर कई फीट दूर स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। लोगों ने कार चला रही एक लड़की व उसमें सवार एक अन्य लड़की दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं मृत युवक के पास मिले दस्तावेजों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मिला है। पता चला है कि वह राज्य के पाली जिले का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
