छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे चुने गए हैं। उपाध्यक्ष अजीश मिरे, सचिव महेश बड़ा, कोषाध्यक्ष छविराम साहू और सदस्य कुंदन लाल साहू और दिव्यानी साहू चुने गए हैं। संघ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए गुरूवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 722 वोटरों में से 725 ने मतदान किया था। शाम को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें चंद्रकात पांडेय को 233, हीराचंद बघेल को 107, कांति सूर्यवंशी को 194 और महेंद्र सिंह राजपूत को 188 वोट मिले। वहीं, तीन वोट निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें से अजीश मिरे करे 276, कृस्ण लाल कश्यप को 202, मनोज कुमार साहू को 105, संतोष कुमार त्रिपाठी को 37 और वीरेंद्र कुमार मिर्चे को 103 मत मिले। दो मत निरस्त हुए। सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
इसमें से अनिल हरदेल को 84, महेश कुमार तिवारी को 93, सपन कुमार जांगडे को 95, शिव प्रजापति को 101 और उमेश विंह का 344 वोट मिले। वहीं, आठ मत निरस्त हुए। संयुक्त सचिव पद के लिए भी पांच प्रत्याशी मैदान में थें। इसमे अमित कुमार वर्मा को 99, धनेश्वर सिंह को 153, दिनेश सिंह ठाकुर को 128, महेश बड़ा को 310 और रविकांत बोरा को 28 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे, जिसमें छवि राम साहू को 405, जलेश राम को 176 और पवन कुमार साहू को 140 वोट मिले।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version