रायपुर। पश्चिम विधान सभा के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित तमाम बड़े दिग्गज कांग्रेस के नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।

विकास उपाध्याय ने अपने जन्मदिन पर 37 हितग्राहियों को बी.एस.यू.पी. आवास का मालिकाना हक देते हुए अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रेणी में लगातार सौगात के साथ सुबह पं. आर.डी. तिवारी स्कूल आमापारा से वंदना ऑटो तक यूथ हब ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करने अनुपम गार्डन के एक कार्यक्रम में भूमि पूजन किया। इस कॉरिडोर के बनने से जहाँ पूरे क्षेत्र में सुन्दरता की एक नई सौगात मिलेगी वहीं नवनिर्मित दुकानों के निर्माण से रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। विधायक के तौर पर विकास उपाध्याय का तीसरा जन्मदिवस क्षेत्र में उन्नति और विकास के पथ पर जाता नजर आ रहा है। आज उनके जन्मदिवस पर सुबह से ही युवा वर्ग से जुड़े क्रिकेट खिलाडिय़ों में खुले ग्राउण्ड में केक कटवाकर बधाई दी, तो मिनी स्टेडियम में थ्रो बॉल के खिलाडिय़ों ने भी उत्साह के साथ युवा विधायक का स्वागत किया, वहीं गुढिय़ारी क्षेत्र में भारत माता चौक में काफी संख्या में उपस्थित युवाओं ने सुबह 6:00 बजे ही केक काटकर बधाई दी।

विकास उपाध्याय कोटा स्थित वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों को श्रीफल एवं शॉल वितरण कर आशीर्वाद लिया। विकास उपाध्याय आज सुबह 37 हितग्राहियों को बी.एस.यू.पी. आवास आबंटन का मालिकाना हक दिलाते हुए आवास को उनके सुपुर्द किया। इसके पश्चात् उनकी पहल पर नगर के मध्य से गुजर रहे जी.ई. रोड को आकर्षक एवं विकसित करने प्रस्तावित यूथ हब का भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को सुन्दर ग्रीनरी के साथ आकर्षक स्वरूप देने स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत 17.71 करोड़ की लागत से वृहद कार्य योजना तैयार की गई है। जिसके तहत विवेकानंद आश्रम के समीप से आमानाका तक यूथ हब बनाकर ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत साईंस कॉलेज मैदान के समीप सर्व सुविधा युक्त वेडिंग जोन बनेगा जिसमें 65 दुकानें व वेडिंग कार्ट संचालित होंगे। वहीं आमानाका के समीप वेडिंग जोन स्थापना के साथ आयुर्वेद, साईंस कॉलेज एवं रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के परिसर को भी विकसित किया जाएगा।

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया निर्माणाधीन इस पूरे मार्ग पर भूमिगत जल निकासी व्यवस्था के अलावा संचार प्रणाली को भी अंडर ग्राउण्ड किया जाएगा। इस योजना में बस-वे और पाथ-वे का निर्माण करने का भी प्रावधान है। इस पूरे योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र से लगे निवासियों को उन्नत सुविकसित क्षेत्र का लाभ मिलेगा एवं निर्धन परिवारों को अपनी आजीविका के संचालन हेतु सर्वसुविधा युक्त वेडिंग जोन की व्यवस्था की जाएगी। स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत संपन्न हो रहे इस योजना में निगम कमिश्नर सौरभ कुमार पूरे समय मौजूद रहे। भूमि पूजन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, ज्ञानेश शर्मा, सुन्दर जोगी, अन्नू साहू, प्रकाश जगत, गुरूबक्श छाबड़ा, बिरेश शुक्ला, रंजीत बिन्द्रा, रवि थॉमस, आरती उपाध्याय, बबीता नत्थानी, वारेन्द्र साहू, अनिल अग्रवाल, जोन अध्यक्ष मन्नू यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version