रायपुर। एनपीएस की मार फिर से एक शिक्षक को सहनी पड़ी है। गुरु प्रसाद देवांगन प्राथमिक शाला बुंदेला संकुल केंद्र सेवार विकासखंड बिल्हा.. प्रथम नियुक्ति जुलाई 2009 सेवानिवृत्ति जुलाई 2020 कुल सेवा 11 वर्ष एनपीएस जमा राशि 270000 नगद प्राप्त राशि 162000 पेंशन बना मात्र 549 ग्रेजुएटी उपादान अभी स्पष्ट नहीं है और अप्राप्त है। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह उपाध्यक्ष सरिता सिंह, आईटी सेल इंद्रकांत सौलखे, बिल्हा अध्यक्ष देव कुमार मरावी, आशा कँवर तामेश्वर सन्नाड ने विचार व्यक्त करते हुए शासन से पूछा है कि क्या कोई कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद 549 में अपने जीवन का निर्वहन कर सकता है? नई पेंशन योजना के दुष्परिणाम अब दिनों दिन दिखने लगे हैं। संघ ने सभी विभागों के कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वे सभी पुरानी पेंशन योजना बहाली अभियान से जुड़े और छत्तीसगढ़ में इसे बहाल करवाएं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी डिलेश्वर साव एवं हरीश सन्नाड ने इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि हम पिछले 4 वर्षों से लगातार पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिन-रात लगे हुए हैं स्वयं के हित में सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए हमें लडऩा और जूझना होगा। एनएमओपिएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में रिटायर होने वाले साथियों तथा जो रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच गए साथियों के आवाज उठाया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version