नई दिल्ली । त्योहारी सीजन की शुरुआत पर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले देश की प्रमुख वाहन कंपनियां मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, होंडा और किआ समेत लगभग सभी कार निर्माताओं ने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटाने की घोषणा की है। 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी दरों का फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा।

मारुति सुजुकी: 1.29 लाख रुपये तक की कटौती
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने मॉडल्स की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कमी की है।

एस-प्रेसो: 1,29,600 रुपये तक सस्ती
ऑल्टो K10: 1,07,600 रुपये तक सस्ती
सेलेरियो: 94,100 रुपये तक सस्ती
वैगन-आर: 79,600 रुपये तक सस्ती
स्विफ्ट: 84,600 रुपये तक सस्ती
बलेनो: 86,100 रुपये तक सस्ती
डिज़ायर: 87,700 रुपये तक सस्ती
फ्रोंक्स और ब्रेज़ा: 1.12 लाख रुपये से अधिक की कटौती
ग्रैंड विटारा: 1.07 लाख रुपये तक सस्ती
अन्य मॉडल जैसे जिम्नी, अर्टिगा, एक्सएल6, इन्विक्टो और सुपर कैरी की कीमतों में भी 46,000 से 68,000 रुपये तक की कमी की गई है।

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि भारत में प्रति 1,000 लोगों में केवल 34 के पास ही कार है, ऐसे में यह कदम मोटर वाहन उपयोग को बढ़ावा देगा।

टाटा मोटर्स: 1.45 लाख रुपये तक सस्ती गाड़ियां
टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 75,000 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की कटौती की है।
पंच: 85,000 रुपये सस्ती
नेक्सॉन: 1.55 लाख रुपये सस्ती
हैरियर: 1.4 लाख रुपये सस्ती
सफारी: 1.45 लाख रुपये सस्ती

महिंद्रा, हुंडई और होंडा का भी बड़ा कदम
महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही बोलेरो, एक्सयूवी, थार और स्कॉर्पियो जैसे मॉडलों की कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक कटौती कर चुकी है।
हुंडई ने अपनी कारों को 60,000 रुपये (वरना) से लेकर 2.4 लाख रुपये (टूसॉन) तक सस्ता कर दिया है।

होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज अब 95,500 रुपये तक सस्ती मिलेगी, जबकि सिटी और इलेवेट में भी 57,000–58,000 रुपये तक की कटौती की गई है।

लक्ज़री कारों में ऐतिहासिक कटौती
लक्ज़री कार ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी है:
मर्सिडीज-बेंज: A-क्लास 2 लाख रुपये तक और S-क्लास 10 लाख रुपये तक सस्ती।
बीएमडब्ल्यू: सभी मॉडलों में 13.6 लाख रुपये तक की कटौती।
ऑडी: 2.6 लाख से 7.8 लाख रुपये तक की कमी।
जगुआर लैंड रोवर (JLR): 4.5 लाख से 30.4 लाख रुपये तक की सबसे बड़ी कटौती।

टू-व्हीलर में भी राहत
दोपहिया वाहन कंपनियों ने भी कीमतों में कटौती की घोषणा की है। 
हीरो मोटोकॉर्प: बाइक और स्कूटर 15,743 रुपये तक सस्ते।

यह त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए कार और टू-व्हीलर खरीदने का सुनहरा मौका लेकर आया है। जीएसटी दरों में बदलाव और कंपनियों की प्रतिस्पर्धी रणनीति के चलते अब आम उपभोक्ता से लेकर लक्ज़री कार प्रेमी तक सभी को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version