कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 31 दिसंबर तक स्कूलों के बंद रहने के आदेश दिए हैं, शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने कहा कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में नवंबर के तीसरे सप्ताह से कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि सर्दियों में ओडिशा के भीतर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. ओडिशा में अब तक 298,768 कोविड -19 मामले सामने आ चुके हैं और कोरोना से 1,393 मौतें हो चुकी हैं। राज्य में 12,148 सक्रिय मामले हैं। इस सप्ताह सकारात्मकता दर 3त्न से नीचे रही है, लेकिन अधिकारियों को डर है कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह आंध्र प्रदेश में 262 छात्र 160 शिक्षक कोरोना पॉजीटिव पाए गए। अभिभावकों के संगठन ओडिशा अभयबक महासंघ ने स्कूलों को बंद रखने के फैसले का स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूल प्राधिकारियों को परीक्षा, मूल्यांकन और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन करने की अनुमति दी जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version