भुने हुए मखाने और मूंगफली का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। बच्चे हों या बड़े मंचिंग के लिए इस हेल्दी स्नैक्स को सभी पसंद करते हैं। भुने हुए मूंगफली और मखाना साथ में खाने से शरीर के कई फायदे भी मिलते हैं। व्रत में एनर्जी के लिए मूंगफली और मखाना खाना चाहिए। अगर आप वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए मूंगफली मखाना साथ में खाना फायदेमंद होता है। आप रोजाना एक मुट्ठी मखाना और एक मुट्ठी मूंगफली खा सकते हैं। मूंगफली और मखाने के ड्राई रोस्ट करके खाएं क्योंकि मूंगफली में अपना तेल भी होता है। जानिए मूंगफली मखाना साथ खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

मूंगफली मखाना साथ खाने के फायदे

वजन घटाने के लिए हेल्दी स्कैन- जो लोग वजन घटाना चाहते हैं और ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं उनके लिए मूंगफला और मखाना साथ में खाना अच्छा विकल्प है। दोनों चीजें लो कैलोरी हैं। मूंगफली और मखाना प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद- मूंगफली और मखाना साथ खाते हैं तो ये दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। मूंगफली में में हेल्दी फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स) होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है। मखाना खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- मखाना शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद होता है। मखाने में भरपूर फाइबर होता है जिससे ब्लड शुगर कम रहता है। डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में मखाने के साथ मूंगफली भी खा सकते हैं।

हड्डियां होगी ताकतवर- मूंगफली और मखाना साथ में खाने से हड्डियों को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मिलता है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- जो लोग मूंगफली और मखाना खाते हैं उनके त्वचा और बाल भी हेल्दी रहते हैं। मूंगफली में विटामिन ई होता है। वहीं मखाना भी पोषत तत्वों का भंडार होता है। ये दोनों चीजें ओवरऑल हेल्थ में सुधार लाती हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version