14 साल के वैभव सूर्यवंशी  ने यूथ वनडे में इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 और भारतीय अंडर 19 टीम के बीच दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव ने 68 गेंद पर 70 रन की पारी खेली. अपनी तूफानी पारी के दौरान वैभव ने 5 चौके और 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की.  ऐसा कर वैभव ने यूथ वनडे मे ंएक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 14 साल के वैभव अब यूथ वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में वैभव ने 102.94 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका कर दिया. वैभव ने केवल 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. 

यूथ वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

41* – वैभव सूर्यवंशी (10 पारी)
38 – उन्मुक्त चंद (21 पारी)
35 – जवाद अबरार (22 पारी)
31 – शाहज़ेब खान (24 पारी)
30 – यशस्वी जयसवाल (27 पारी)
30 – तौहीद हृदयोय (45 पारी)

ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे यूथ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. वैभव ने क्रीज पर उतरते ही तहलका मचा दिया. वैभव ने चौके और छक्के की ऐसी बरसात की कि कंगारू गेंदबाज हैरान और परेशान हो गए.  (HISTORY CREATED BY 14-YEAR-OLD VAIBHAV SURYAVANSHI)

दूसरे यूथ वनडे में भारतीय अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए. वैभव ने जहां 70 रन की पारी खेली तो वहीं, विहान मल्होत्रा ने भी 70 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई. दोनों ने मिलकर केवल 18.3 ओवर में ही 117 रन जोड़ लिए थे. वेदांत त्रिवेदी ने मैच में 26 रन की पारी खेली.  

वैभव सूर्यवंशी, ऑस्ट्रेलिया में

– पहले मैच में 38(22)
– दूसरे मैच में 70(68)

14 साल की उम्र में, अंडर-19 में छा गए हैं वैभव सूर्यवंशी

ऑस्ट्र्रेलिया दौरे पर अपने पहले मैच में वैभव ने 22 गेंदों में 38 रन तूफानी पारी खेली. भारतीय अंडर 19 ने अपने पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. अब दूसरे मैच में भी 14 साल के वैभव ने कमाल कर दिया है.  बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर यूथ वनडे सीरीज में भी 14 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था और उस ऐतिहासिक सीरीज में 5 पारियों में कुल 55 रन बनाए थे, जिसमें बेस्ट स्कोर 143 रन रहा था

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version